मिर्जापुर, जून 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता । नगर में बुधवार की शाम आंधी और पानी से कई मोहल्लों में बिजली के तार टूट जाने से पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे गुरुवार को भी सुबह लोगों को नल से पीने के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पायी। वहीं रात में बिजली गुल हो जाने से नगर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हल्की बारिश और तेज हवा चलने के साथ ही नगर क्षेत्र के बिजली के तारों के टूट कर गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे घंटे-दो घंटे नहीं बल्कि पूरी रात बिजली आपूर्ति बांधित हो जाती है। बुधवार की शाम आंधी के साथ हुई बारिश से नगर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। पुलिस लाइन परिसर में नीम का पेड़ गिर जाने से बिजली के तार टूट गए थे। टूटे तारों को रात में दुरुस्त नहीं किया जा सका। इसके अलावा शुक्लहा मोहल्ले में भी तार टूट जाने...