हरदोई, मई 1 -- टड़ियावां। गुरुवार की देर शाम से आंधी और तेज बारिश से समूचे इलाके की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से गांव की गलियां पानी से सराबोर हो गई। विद्युत उपकेंद्र इटौली से जुड़े भड़ायल, अहिरोरी, टड़ियावां और परसनी फीडर बंद रहे। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर तक आपूर्ति सुचारू रूप से उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकी। वहीं ग्राम पंचायतों के गलियारों में जलभराव होने से सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत उठानी पड़ी। एसडीओ एसएन प्रसाद ने बताया कि एचटी और एलटी लाइन में तमाम फॉल्ट होने से आपूर्ति बंद रही। यह भी पढ़ें- पोल टूटने के बाद गांवों तक विद्युत करंट दौड़ाने में लगे 24 घंटे यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर:फसलें बर्बाद, कई गांव अंधेरे में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.