खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता दो दिन पहले तेज आंधी व बारिश से जिले में क्षतिग्रस्त विभिन्न फसलों का आकलन सरकारी स्तर पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को कृषि विभाग के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकारों के द्वारा भी खेतों का जायजा लिया जा चुका है। इधर सोमवार को भी जिलास्तरीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बहियार में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए फसलों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार ने अधिकारियों व कर्मियों की टीम के साथ जायजा लिया। बताया जा रहा है जिले में मक्का व गेहूं सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इसके अलावा केला, आम व लीची के मंजर भी प्रभवित हुए हैं। इधर पंचायत स्तर पर किए गए सर्वे की समीक्षा के बाद विभाग द्वारा रिपोर्ट जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.