मोतिहारी, अप्रैल 26 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में रविवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। पकड़ीदयाल ब्लॉक के कई क्षेत्रों में ओले गिरे। तेज आंधी व ओलावृष्टि से आम,लीची व हरी सब्जी फसल को नुकसान हुआ है। जिले में तेज आंधी में थंब गिरने से केला के बाग को क्षति हुई है। तेज आंधी में आम के टिकोले बड़े पैमाने पर झड़ गए हैं। आम के टिकोले व लीची के फलों को आंधी में गिरने से बाग मालिकों व बाग के फल खरीदे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- बिहार में तपती गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, यहां पेड़-पोल और घर सब उजडे; आगे कैसा रहेगा मौसम तेज आंधी से बिजली कुछ देर के लिए गुल रही। हालांकि हल्की बारिश से भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। जबकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो ग...