बेगुसराय, मार्च 23 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। विगत शुक्रवार को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से हुई रबी फसलों की व्यापक क्षति का आकलन करने का कार्य सोमवार को शुरू किया गया। जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कृषि समन्वयक एवं कृषक सलाहकार की टीम के द्वारा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में खेतों में घूम घूमकर फसल क्षति का भौतिक आकलन किया जा रहा है। प्रखंड कृषि समन्वयक रंजय कुमार ने बताया कि प्रखंड कृषि अधिकारी के मार्गदर्शन में मक्का, गेहूं, सरसों आदि रबी फसलों की व्यापक क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि व्यापक फसल क्षति के आकलन का रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को भेजा जाएगा ताकि पीड़ित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाया जा सके। प्रखंड कृषि समन्वयक ने बताया कि 33 प्रतिशत से अधिक हुई फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.