औरैया, मई 20 -- ककोर, संवाददाता। जनपद में हाल ही में आई आंधी और वर्षा से बागवानी, शाकभाजी और मसाला फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बदलते मौसम और बढ़ती आर्द्रता को देखते हुए उद्यान विभाग ने प्रभावित किसानों से जल्द आवेदन करने की अपील की है। उद्यान निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आंधी और बारिश से फल, सब्जी तथा मसाला फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे किसान अपनी क्षति की सूचना उद्यान विभाग को उपलब्ध करा सकते हैं। किसानों को फसल नुकसान के साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होंगे, ताकि रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जा सके और क्षतिपूर्ति की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। यह भी पढ़ें- फसलों या बागों की क्षति होने पर आवेदन करें उन्होंने बताया कि किसान उद्यान निरीक्षक अमित कुमार के मोबाइल नंबर 8400485394, उद्यान निरीक्षक...