बेगुसराय, मई 4 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। आंधी वर्षा से कई जगह पेड़ गिरने और झोपड़ी उखड़ने की सूचना है। सोमवार की शाम अचानक आई आंधी और तेज वर्षा से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बरौनी 1 पंचायत स्थित गुप्ता बांध पर, दनियालपुर, आलापुर आदि स्थानों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है। इससे रात भर बिजली गुम रही। शाम छह बजे अचानक तेज आंधी और वर्षा से कुछ देर अफरा तफरी का माहौल रहा। बिजली के तार कई जगह लटक गए हैं। विद्युत कर्मियों द्वारा बिजली ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.