बदायूं, मई 8 -- जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बुधवार की तपिश के बाद गुरुवार को भारी तबाही मचाई। तड़के से दोपहर तक हुई रुक-रुक कर बारिश और भीषण आंधी ने जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की, वहीं दातागंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। बिजली गुल होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। बीते पांच दिनों से मौसम की अठखेलियां जारी हैं। बुधवार की तेज धूप के बाद गुरुवार तड़के करीब डेढ़ बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जिससे पारा गिरकर अधिकतम 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश ने वातावरण में ठंडक तो घोली, लेकिन दातागंज समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में आंधी ने भारी नुकसान किया। आंधी के कारण नगर पालिका दातागंज में लगा विशाल दिशा-सूचक बोर्ड, दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे जमींदोज हो गए। सड़कें जलमग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.