फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। बुधवार की शाम आने वाली आंधी ने बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया है। तीनों डिवीजनों के तहत पांच सैकड़ा से अधिक पोल टूटने के साथ ही कई स्थानों पर 24 घंटे के बाद भी आपूर्ति को बहाल नहीं कराया जा सका। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को खासी परेशानियां उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही हैं। हालांकि कर्मचारी लगातार राहत कार्य में जुटे होने से कई स्थानों पर आपूर्ति को सामान्य करा लिया गया। 30 प्रतिशत बिजली हो गई ब्रेकडाउन यह भी पढ़ें- चौबीस घंटे से नहीं आई बिजलीआंधी से प्रभावित स्थिति आंधी आने से दोआबा में करीब तीस प्रतिशत आपूर्ति बाधित हो गई थी। दोआबा में संचालित होने वाले कुल 55 उपकेंद्रो के सापेक्ष 14 में तथा 255 फीडरों के सापेक्ष करीब 108 फीडरों में ब्रेकडाउन हो गए थे। बताते हैं के आंधी के बाद आने वाली फाल्टों के बाद आप...