आंधी में 182 पोल टूटे, शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त
मेरठ, जून 13 -- गुरुवार रात आई आंधी और बारिश में शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। आंधी से 182 पोल टूट गए और करीब 4 किलोमीटर विद्युत लाइन जमींदोज हो गई। शहर में 15 पोल टूट गए और करीब 300 मीटर लंबी लाइन पेड़ गिरने से जमींदोज हो गई। सबसे ज्यादा 7 पोल कंकरखेड़ा-भगत लाइन के गिरे। आंधी में 25 केवी और 63 केवी क्षमता के 61 ट्रांसफार्मर भी पोल से गिरकर डैमेज हो गए। 220 केवी ट्रांसमिशन मोदीपुरम के भी दो ट्रांसफार्मर डैमेज होने से आधा दर्जन बिजलीघर अंधेरे में डूबे रहे। शहर से लेकर गांवों तक दो दर्जन से ज्यादा बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी तो वहीं गांवों में शुक्रवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। खजूरी बिजलीघर पर पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति आधित है। मवाना, सरध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.