संभल, जून 1 -- चन्दौसी क्षेत्र में आटा के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम तेज आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ टूटकर आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बारिश और खराब मौसम के बीच राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से पेड़ को हाईवे से हटाने का कार्य शुरू कराया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया। यह भी पढ़ें- आंधी में सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू हो सका। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरा पेड़, बिजली का पोल, आवागमन बंद यह भी पढ़ें- तेज आंधी में गंगा बैरा...