आंधी में सीमेंट की चादर गिरने से महिला की मौत
गंगापार, मई 14 -- बुधवार की शाम पांच बजे आंधी में उड़ी सीमेंट की चादर के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। मेजा के ममोली गांव में भतीजे की शादी में शामिल होने पहुंची रीता देवी के सिर पर सीमेंट की चादर गिरने से बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को परिजन इलाज के लिए आनन-फानन में पास के एक अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच न सकी। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर उसके मायके व ससुराल भसुन्दर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। जानकारी पर कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह चौकी प्रभारी कोहड़ार मौके पर पहुंच दिवंगत महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस ले गए। यह भी पढ़ें- आंधी में पेड़ गिरने से दो विवाहिताओं की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.