आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, पीआरडी जवान की मौत
लखीमपुरखीरी, जून 1 -- ड्यूटी कर घर से बाइक से जाते समय रविवार रात पीआरडी जवान आंधी से गिरे पेड़ से टकरा गया। हादसे में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए परिजन बरेली लेकर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार गांव खाखिन निवासी ओम प्रकाश (46) पुत्र केसरी पीआरडी के जवान थे, जो मोहम्मदी में कार्यरत थे। ड्यूटी समाप्त के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव बड़खर में लगे पेट्रोल पंप के पास तेज आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के चलते इलाज के लिए बरेली भेजा गया था, जहां रविवार की रात मौत हो गई। सोमवार को परिजनों की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.