आंधी में वन विभाग की बिल्डिंग ध्वस्त, नर्सरी में एक लाख पौधे नष्ट
गंगापार, मई 15 -- मऊआइमा क्षेत्र में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। रेलवे फाटक के निकट स्थित वन विभाग परिसर में एक विशालकाय पेड़ जड़ समेत उखड़कर विभागीय बिल्डिंग पर गिर पड़ा, जिससे भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी की चपेट में आने से वन विभाग की नर्सरी में तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रजातियों के लाखों पौधे भी नष्ट हो गए। वन विभाग को इससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वन सेक्शन अधिकारी मसूद अहमद ने बताया कि विभागीय परिसर के अलावा पूरे क्षेत्र में वन विभाग के हजारों पेड़ गिर गए हैं। आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.