बस्ती, जून 23 -- कलवारी। चकदहा पेट्रोल-पंप के पास रामजानकी मार्ग पर विधायक निधि से लगाया गया स्वागत बोर्ड सोमवार को आई हल्की आंधी में लटक गया। इससे मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महादेवा क्षेत्र में विधायक निधि से विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार स्थापित कराए गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन द्वारों के निर्माण में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आंधी और बारिश में भी इनके क्षतिग्रस्त हो जा रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले लालगंज के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से स्थापित गेट का बोर्ड तथा जिले की सीमा पर डिहुकपुरा के सामने लगा एक अन्य बोर्ड भी गिर चुका है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे आई आंधी में चकदहा के निकट बाबू शिवदयाल सिंह चौरस...