आंधी में मठिया पर गिरी पीपल की डाल, दबकर ग्रामीण की मौत
बदायूं, मई 31 -- फैजगंज बेहटा। तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मंदिर परिसर में बना आश्रय स्थल अचानक हादसे का केंद्र बन गया। तेज हवाओं के बीच पेड़ की भारी डाल टूटकर ढांचे पर गिर पड़ी, जिससे वह भरभराकर ढह गया। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला में हुआ। गांव के बाहर स्थित मंदिर परिसर में बनी मठिया के पास 45 वर्षीय अहिवरन सिंह पुत्र हरि सिंह बारिश शुरू होने पर खड़े थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण पास में खड़े पुराने पीपल के पेड़ की एक डाल टूटकर सीधे मठिया पर आ गिरी। भारी डाल के गिरते ही मठिया का ढांचा भरभराकर ढह गया और अहिवरन सिंह मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.