गोंडा, अप्रैल 5 -- बभनजोत (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश जिले के बभनजोत विकासखंड में शनिवार रात आई तेज आंधी के झोंकों से बकुई खुर्द गांव में रोहित कुमार के मकान के बगल में खड़ा एक पेड़ जड़ से उखड़ गया और मकान पर जा गिरा। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि मकान में दरारें पड़ गई। इसी दौरान रसूलपुर खान निवासी दान बहादुर के घर शादी में लगा टेंट तेज हवा के दबाव में पूरी तरह उखड़ गया और लोग कुछ कर पाते, इससे पहले ही वह हवा में उड़कर दूर जा गिरा। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आंधी रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।शनिवार रात आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित किया। जेल रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र से संचालित खरगूचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.