आंधी में बुजुर्ग के ऊपर गिरा बिजली का पोल, घायल
रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- मयंक त्यागी, किच्छा। अपने प्लॉट पर काम कर रहे एक बुजुर्ग के ऊपर आंधी में अचानक बिजली का पोल गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) से हर्जाने की मांग की है। ईई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को विशाल कुमार निवासी ग्राम महाराजपुर ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उनके पिता वीरेंद्र सिंह, ग्राम कनकपुर स्थित श्याम कॉलोनी में अपने प्लॉट पर काम कर रहे थे। तभी प्लॉट से सटा बिजली का पोल अचानक उनके ऊपर गिर गया। यह भी पढ़ें- बांका: 15 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति, बहाली का प्रयास जारी शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। हादसे में उनके पिता घायल हो गए। विशाल ने मामले की जांच कर दोषियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.