प्रयागराज, अप्रैल 4 -- शनिवार सुबह आंधी के साथ शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली पोल गिरने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। एमजी मार्ग, जार्जटाउन, करेली, दरियाबाद, धूमनगंज समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। आंधी से एमजी मार्ग पर डॉ. केपी श्रीवास्तव के घर के सामने एक बड़ा पेड़ एलटी लाइन पर गिर गया। इससे आसपास के मोहल्लों की बिजली गुल हो गई और सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया। बिजली विभाग ने यातायात पुलिस की मदद से बैरिकेडिंग कर मार्ग को वन-वे कराया। करीब दो घंटे तक पेड़ हटाने और लाइन दुरुस्त करने का काम चला। बाद में दूसरे फेस से आपूर्ति बहाल की गई, हालांकि एक ट्रांसफार्मर बंद रहने से संबंधित क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली प्रभावित रही।करेली के लालबाग कॉलोनी में भी पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.