मधेपुरा, मार्च 24 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों आयी आंधी में जगह-जगह बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गया। इससे प्रखंड के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। लेकिन बिजली विभाग के कर्मियों की तत्परता से कुछ घंटे बाद ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेई निलेश कुमार ने बताया कि मौसम खराब रहने के बावजूद सभी कर्मी क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त करने में जुट गए। कुछ घंटे बाद ही अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी। आंधी में पेड़ों के गिरने से कुछ जगहों पर तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार की दोपहर बाद तक लगभग सभी जगहों की स्थिति सामान्य हो गयी। उन्होंने कहा कि स्थिति पर काबू पाने में कुछ कर्मी ईद के त्योहार में शरीक होने से वंचित रह गए। सब लोगों के सामुहिक प्रयास से विद्युत आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.