सिद्धार्थ, मई 5 -- जोगिया, हिन्दुस्तान संवाद। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा बक्शी गांव के पिपरहवा टोला के बगीचे में सोमवार की दोपहर अचानक आई आंधी पानी से एक आम का पेड़ गिर गया। इसमें आम बीन रहे युवक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पिपरहवा निवासी जितेंद्र(32) पुत्र सतीराम आंधी आने के बाद अपने बगीचे में आम बीनने गया था। इस दौरान एक आम का पेड़ उसके ऊपर गिर गया। इसमें वह दबकर घायल हो गया। वहीं बगीचे में मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में आंधी में आम बीन रहे युवक पर गिरा पेड़, मौत सूचना मिलते ही मौके पर जोगिया पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को एंबुलें से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुं...