बलिया, मई 5 -- बलिया। नगर पंचायत रतसर से सटे नहर मार्ग के किनारे स्थित बिजली का पोल सोमवार की देर शाम आयी आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। तार समेत पोल का आधा हिस्सा सड़क पर लटक गया। इसके चलते इलाके के कई गांवों की बिजली सप्लाई पूरी रात ठप रही। मंगलवार की सुबह तक तार-पोल का मरम्मत नहीं होने से आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी थी। सड़क पर पोल के आधा हिस्सा के झूके होने से हादसे की सम्भावना बनी हुई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि इस मामले से फीडर के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। कब तक पोल-तार का मरम्मत होगा यह उनके उपर निर्भर है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के बाद घंटों बिजली गायब,अंधेरे में डूबा शहर यह भी पढ़ें- आंधी से 25 पोल टूटे, 1200 गांवों की बिजली ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.