रांची, मार्च 27 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में शुक्रवार की रात सात बजे तेज आंधी-तुफान चलने लगा। रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हजारो लोग उस समय रास्ते में ही थे। इसी क्रम में गुटुटोली निवासी अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह रामनवमी शोभायात्रा के बाद घर लौट रहे थे। लक्ष्मण सिंह अभी अपने दरवाजे को खोले ही थे कि उनके घर के पास एक विशाल वृक्ष की डाली उनके गेट पर ही आ गिरी। इसमें व बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि अगर दरवाजा नहीं रहता तो काफी चोटे आ सकती थी। समाचार लिखे जाने तक कही से भी नुकसान की सूचना नहीं मिली। विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभी तक तार गिरने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.