आंधी में पेड़ गिरने से रेल संचालन प्रभावित, बेगमपुरा एक्सप्रेस बीच ट्रैक पर रुकी
गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। बुधवार को अपराह्न करीब 3 बजे आए तेज आंधी-तूफान के कारण मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास एक जामुन का पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस घटना में ट्रैक किनारे लगे विद्युत पोल संख्या 945/3 का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे रेल संचालन प्रभावित हो गया। इसी दौरान वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12237) मौके पर पहुंच गई। ट्रैक पर गिरी पेड़ की शाखाओं से टकराते हुए ट्रेन आगे बढ़ी, लेकिन खतरे को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। पेड़ गिरने से पोल पर लगे तार का सपोर्ट रॉड क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ा हो गया था, जिससे विद्युत तार बोगी की छत के बेहद करीब आ गया था।
घटना का समय घटना लगभग शाम 4 बजे की बताई जा रही है। चालक ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.