झांसी, मई 3 -- झांसी, संवाददाता। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव राजापुर में सड़क किनारे लगा पुराना पेड़ तेज हवाओं से भर-भराकर गिर गया। इसकी चपेट में बाइक सवार मां-बेटा आ गए। जिसमें गांव गोरव की महिला पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डकोर थाना क्षेत्र के गांव गोरन निवासी कुसुम लता मिश्रा (50) पत्नी राजेश मिश्रा पूर्व प्रधान थीं। वह अपने बेटे राजा मिश्रा के साथ शनिवार को मऊराीपुर पैर का इलाज कराने गई थीं। देर शाम वापस घर आ रहा थीं। जैसे ही राजा बाइक लेकर गांव राजापुर के पास पहुंचा, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। इसी बीच तेज हवाओं से सड़क किनारे लगा एक पेड़ भर-भराकर गिर गया। जिसके नीचे कुसुम लता और राजा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख...