आंधी में पेड़ गिरने से दो विवाहिताओं की मौत
गंगापार, मई 14 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र में बुधवार शाम आई आंधी ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में दो विवाहिताओं की मौत हो गई। क्षेत्र के खिजिरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय इन्दू पटेल पत्नी अंकित कुमार पटेल आंधी के दौरान महुआ का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप यादव ने बताया कि इन्दू गर्भवती थीं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी घटना सेरावां गांव की है, जहां 32 वर्षीय संगीता पत्नी अतुल कुमार की आंधी के दौरान मौत हो गई। आनापुर चौकी प्रभारी आकाश सचान ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.