मुजफ्फरपुर, जून 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर लालकोठी निवासी विनोद महतो (40) की मंगलवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। 29 अप्रैल की शाम घर लौटने के दौरान आंधी में पेड़ गिरने से चपेट में आ गया था। गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि विनोद अपनी पत्नी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते था। उसे दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। रिंकू सिंह, राकेश महतो, शशिभूषण राय समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...