आंधी में पेड़ की डाली गिरने से घर क्षतिग्रस्त, परिवार ने भागकर बचाई जान
बोकारो, जून 23 -- कसमार प्रखंड के बगदा गांव में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश से गांव की चपली देवी के घर पर सागवान के विशाल पेड़ की एक भारी डाल टूटकर गिर गई, जिससे उनका एस्बेस्टस का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय चपली देवी और उनके परिवार के कुछ सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। अचानक जोरदार आवाज सुनाई देने पर सभी लोग तत्काल बाहर निकल आए। इसके कुछ ही क्षण बाद पेड़ की डाल मकान पर आ गिरी। समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। चपली देवी ने बताया कि वे और उनकी दोनों पुत्रवधुएं आरती देवी तथा सुकृती देवी आज भी जर्जर मकानों में रहने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त उन्होंने कहा कि कई बार आवेदन और प्रयास करने के बावजूद तीनों परिवारों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.