भागलपुर, मई 28 -- आंधी में पुल पर गिरा ताड़ का पेड़ कजरैली, संवाददाता। मंगलवार की देर रात आयी आंधी-बारिश में बंधाव गांव में योगिया नाले पर बने पुल पर ताड़ का पेड़ गिर गया। जिससे ग्रामीण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सुबह ग्रामीणों ने पुल से पेड़ को काटकर हटाया, तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। लगातार हो रहे आंधी बारिश से आम के फसल को क्षति हो रही है। जिससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आम बगीचा के किसान भूपाल सिंह, प्रयाग तांती, पिंटू कुमार, रूद्र नारायण सिंह ने बताया कि लागातार आंधी बारिश से आम के फसल बर्बाद हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड यह भी पढ़ें- आंधी-पानी ने मचायी तबाही, सैकड़ों घर-दुकानों के छप्पर उड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...