कन्नौज, मई 4 -- तेज आंधी और बारिश ने मानीमऊ क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए और कई बिजली के पोल धराशायी हो गए, जिससे करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल संकट गहरा गया क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की व्यवस्था बिजली पर निर्भर है। मानीमऊ-ठठिया मार्ग पर नीम का पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा, जिसे हटाने में काफी देरी हुई। नीम की डालें स्कूल और पंचायत घर के ऊपर जा गिरी और डालो से गेट बंद हो गया। गनीमत यह हुई कि उस वक्त स्कूल में बच्चे नहीं थे वरना बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश से किसान परेशान, कई जगह टूटे पेड़, बिजली गुल स्कूलों में भी सन्नाटा पसरा रहा, बच्चे नहीं पहुंच सके। तेज हवाओं और बारिश से मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.