आंधी में निर्माणधीन मकान की दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद । नगर पंचायत नवाबगंज के मोहल्ला रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे निर्माणाधीन मकान की दीवार तेज आंधी आने के कारण गिरने से वृद्ध की दब कर दर्दनाक मौत हो गई।शनिवार रात करीब 9 बजे 65 वर्षीय संतराम वर्मा अपने घर के अंदर चारपाई पर बैठे हुए थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवास की दीवार तेज आंधी आने के कारण अचानक भरभराकर संतराम पर गिर गई। दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में लेटी पत्नी विमला के चिल्लाने पर परिवारीजनों ने ईंटों में दबे संतराम को बाहर निकाला। उनके भतीजे आलोक कुमार की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.