आंधी में नाव का संतुलन बिगड़ा गंडक में डूबा युवक, तलाश तेज
बगहा, जून 6 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी में आंधी-पानी के दौरान शुक्रवार रात नाव का संतुलन बिगड़ने से राहुल यादव के घाट पर युवक नदी में गिर गया। नाव पर सवार अन्य लोग किसी तरह बाहर निकल गये। लेकिन युवक तैरना नहीं जानता था। वह नदी में डूब गया। वह बैरा परसौनी गांव वार्ड-9 के शैलेन्द्र चौधरी का पुत्र साजन लाल चौधरी (23) है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, सीओ अल्का कुमारी, दरोगा मो. अशलम, राजाराम घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची और नदी में युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि डूबे युवक की खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ की टीम गंडक नदी में सर्च अभियान चला रही है。
घटनाक्रम भाई श्रीराम चौधरी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.