आंधी में ध्वस्त हुआ बिजली का जर्जर सिस्टम, बुधवार को भी रहा बिजली संकट
बरेली, मई 14 -- मंगलवार को चली आंधी में बिजली निगम का जर्जर सिस्टम ध्वस्त हो गया। इसके चलते शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में आधी रात तक बिजली व्यवस्था चौपट रही। बुधवार सुबह इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा था कि इसी बीच चली तेज हवा ने काम में ब्रेक लगाने के साथ ही व्यवस्था को एक बार फिर से ठप कर दिया। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति एक बार फिर बेपटरी हो गई। बिजली कटौती के कारण बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा। वहीं बिजली संकट के बीच लोग परेशान होते रहे। महानगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर सुबह 11 बजे पेड़ गिरने से सभी फीडर ब्रेकडाउन हो गए, जिससे करीब 20 हजार आबादी प्रभावित हुई। तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। मिशन कंपाउंड के चौपला फीडर पर फॉल्ट के कारण बिजली कटौती हुई। पुराना रोडवेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.