आंधी में धराशायी हुआ विशाल पीपल का पेड़, तीन दुकान व कई बाइक चकनाचूर
अररिया, मई 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार की देर संध्या आई भीषण आंधी और बारिश ने फारबिसगंज शहर की रफ्तार थाम दी है। रेलवे स्टेशन के बगल स्थित सदर रोड पर वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। देखते ही देखते तीन रेडीमेड दुकानों की गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं, कई बाइक पेड़ के नीचे दब गईं और पूरा सदर रोड अंधेरे में डूब गया है। हालात इतने भयावह हो गए कि लोगों का एक कदम चलना भी मुश्किल हो गया। पुलिस, प्रशासन, दमकल और विभिन्न विभागों की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- आंधी में धराशायी हुआ विशाल पीपल का पेड़, तीन दुकान व कई बाइक चकनाचूर पेड़ इतना विशाल था कि गिरते ही पूरा सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और आसपास का इलाका अस्त-व्यस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.