आंधी में दीवार गिरने से घायल हुई वृद्धा की मौत
एटा, मई 2 -- आंधी के दौरान दीवार गिरने से घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन शव को आगरा से गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। बता दें कि दो दिन पहले आंधी के साथ-साथ बारिश हुई थी। बारिश, आंधी के दौरान थाना रिजोर के गांव जीसुखपुर साहनी में दीवार गिर पड़ी थी। जिसके नीचे दबकर चन्द्रवती (63) पत्नी अनोखेलाल गंभीर रुप से घायल गई थी। जिन्हे मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में उपचार के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई। परिवारीजन शव को आगरा से गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बता दें कि हादसे में बेटी भी दबकर घायल हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.