आंधी में तार पर गिरा पेड़, छह घंटे ठप रही बिजली
मुंगेर, अप्रैल 7 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर रात आए तेज आंधी के कारण दशरथपुर फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के दौरान बारीचक गांव के समीप बिजली तार पर एक पेड़ गिर गया, जिससे आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रातभर अंधेरे में लोगों को गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटाया गया, जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति और अन्य दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.