आंधी में टूटे 35 बिजली के पोल, सिंगरामऊ की बिजली ठप
जौनपुर, जून 7 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी ने तबाही मचा दी। सिंगरामऊ उपकेंद्र के तहत आने वाले रतासी, कुशहा, लालगंज, फत्तूपुर, बहरीपुर फीडर से संबंधित लगभग 35 से अधिक बिजली के पोल टूट कर गिर गए। चार ट्रांसफार्मर 10 केवीए और एक ट्रांसफार्मर 25 केवीए का पोल सहित धराशाई हो गया। प्रभावित क्षेत्र में लगभग कई दर्जन पेड़ उखड़ कर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि लग रहा था सब कुछ उड़ा ले जाएगी। बरैया, नकहरा गांव में राजेंद्र यादव, रामजीत यादव,शिव शंकर गौतम,बजरंगी आदि का सीमेंट का पतरा उखड़ कर टूट गया। हालांकि किसी जन हानि की सूचना नहीं है। उपकेंद्र के अवर अभियंता हिफजुर्रहमान अंसारी ने बताया कि अधिशासी अभियंता से बात हुई है उन्होंने तुरंत कार्यदाई संस्थाओं के माध्यम से कार्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.