बाराबंकी, अप्रैल 30 -- बाराबंकी। जिले में बुधवार की दोपहर विभिन्न स्थानों पर आंधी पानी के चलते बिजली के खंभे टूट गए तो कही बिजली के तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार को दूसरे दिन भी टूटे खंभों व बिजली तार को ठीक नहीं कराया जा सका, जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली कटौती के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन खंभे टूटने से दूसरे दिन भी नहीं बहाल हो सकी चौबीसी फीडर की आपूर्ति: हैदरगढ़ संवाद के अनुसार बुधवार की दोपहर आईं आंधी से 33 हजार विद्युत लाइन में आई फाल्ट के चलते बारह घंटे तक टाउन एवं बीस घंटे तक ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। वहीं चौबीसी फीडर की विद्युत आपूर्ति दूसरे दिन शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इसका कारण तीन खंभे टूट जाना बताया जाता है。 यह भी पढ़ें- नगराम के 200 गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.