आंधी में टूटे दर्जनों पोल, अंधेरे में डूबे कई गांव
हापुड़, जून 14 -- धौलाना संवाददाता। आंधी-तूफान के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। धौलाना क्षेत्र के कपूरपुर समेत कई गांवों में बिजली के दर्जनों खंभे टूटकर गिर गए हैं, जिससे पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली गुल होने से नाराज ग्रामीणों और किसानों ने किसान मजदूर संगठन के बैनर तले समाना बिजलीघर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व किसानों ने जल्द से जल्द नए पोल लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव ठाकुर ब्रह्मसिंह राणा ने बताया कि कपूरपुर सहित आसपास के कई गांवों में आंधी-तूफान के कारण बिजली के खंभे धराशायी हो गए है। इसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.