आंधी में टूटे खंभे, नदूपुर फीडर की बिजली 24 घंटे रही ठप
औरैया, जून 1 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र में रविवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। निवाड़ी से नदूपुर फीडर को जाने वाली 11 हजार वोल्ट लाइन के कई खंभे टूटकर गिर गए, जबकि कई स्थानों पर इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नदूपुर फीडर से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रविवार शाम करीब पांच बजे बिजली गुल होने के बाद मोहम्मदाबाद, तेहराजपुर, चिमकुनी, लिधौरा, नदूपुर, नौनिकपुर, मकरंदपुर समेत अन्य गांव अंधेरे में डूब गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए और पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती के चलते लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। छोटे बच्चों, बुजुर्गों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.