आंधी में टूटकर खेत में गिरे तार की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
मुरादाबाद, मई 14 -- क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में बुधवार रात आंधी में खेत पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा दिखा। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर सहसपुर निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद फकीर सवेरे 5 बजे हाजी मतीन के ईंट भट्टे के निकट खेत पर गए थे। वह काफी समय से भट्टे पर ही मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करते थे। इसी बीच तेज आंधी से टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर उन्हें करंट लग गया। उनकी मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.