आंधी में टीनशेड उड़ा और दीवार गिरी, मां-बेटी घायल
कौशाम्बी, मई 29 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील क्षेत्र के मखऊपुर गांव में गुरुवार रात आई तेज आंधी ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवा से मकान का टीनशेड उड़ गया और कमरे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में कमरे में सो रहीं मां-बेटी मलबे में दबकर घायल हो गईं।मखऊपुर निवासी कुंवर सिंह पुत्र बदन सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात उनकी पत्नी सीमा देवी और बेटी संगीता कमरे में सो रही थी, जबकि वह आंगन में थे। आधी रात तेज आंधी के दौरान घर का टीनशेड उड़ गया और कमरे की दीवार अचानक गिर गई। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से घर गिरा, मवेशी घायल दीवार गिरने से मां-बेटी मलबे में दब गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। आंधी और बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.