आंधी में झोपड़ी पर गिरा पेड़, वृद्ध महिला की मौत
बगहा, मई 27 -- बगहा। बगहा पुलिस जिले के चिउटहा थाना क्षेत्र के बेलहवा गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि आई आंधी और बारिश के दौरान विशाल नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। इसमें दबने से बेलहवा के स्व. विश्नाथ उरांव की पत्नी प्रभावती देवी की मौत हो गई। वहीं बेटी रीमा देवी व दामाद पप्पू उराव घायल हो गये। चौकी के नीचे छिपने से दोनों की जान बची। हालांकि इलाज के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया गया है। सूचना मिलते ही चिउटहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया। थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में भरभराकर गिरा घर मलबे में दबकर युवक की मौतघटना का विवरण बताया जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.