आंधी में जसराना में पेड़ गिरा, मुख्यालय पर पोल झुका
फिरोजाबाद, जून 13 -- फिरोजाबाद/जसराना। सुहागनगरी में शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद आई आंधी और फिर हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। बारिश से जगह जगह जलभराव भी हो गया। शनिवार को लोगों को सुबह ठंडक का अहसास हुआ और दोपहर की धूप में आवागमन में दिक्कतें नहीं आईं। वहीं आंधी के चलते जसराना में पेड़ टूटने से एटा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था।
जसराना में पेड़ गिरने से यातायात बाधित जिला मुख्यालय के आगे पोल पूरी तरह झुक गया है जो कभी भी हादसा करा सकता है। जसराना में शुक्रवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.