रांची, मई 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जोन्हा के जिदु बोरवाटोली में जलमीनार का सोलर पैनल उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। यह सोलर पैनल हरदयाल मुंडा के घर के सामने लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि टोला के करीब 20 परिवार इसी जलमीनार के पानी का उपयोग पेयजल और दैनिक कार्यों के लिए करते हैं। पैनल क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीण हरदयाल मुंडा ने बताया कि पेयजल के लिए जलमीनार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अब लोगों को मजबूरी में डाड़ी और डोभा का पानी पीना पड़ेगा। उन्होंने विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। आंधी-तूफान के कारण प्रखंड के कई हिस्सों में पेड़ गिरने की भी सूचना है। हालांकि कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...