गंगापार, मई 15 -- बुधवार को आई तेज आंधी और तूफान से मेजा तहसील क्षेत्र के बगहा गांव स्थित पशु चिकित्सालय लोहारी को भारी नुकसान पहुंचा। आंधी के दौरान अस्पताल की चारदीवारी भरभराकर गिर गई, जबकि भवन की छत भी दरक गई। परिसर में खड़ा एक पेड़ भी धराशायी हो गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व निर्मित पशु अस्पताल भवन निर्माण के दो-तीन वर्ष बाद से ही जर्जर होने लगा था। इसकी जानकारी कई बार उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन में बैठकर कार्य करना जान जोखिम में डालने जैसा है। ग्रामीणों का कहना है कि पशु चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए कोई सुगम मार्ग भी नहीं है। रास्ता खराब होने के कारण पशुपालकों को अस्पताल तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण...