मुंगेर, अप्रैल 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को आंधी के साथ आई तेज बारिश में प्रखंड क्षेत्र के फरसा गांव में छप्पर के नीचे दबकर एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अचानक तेज आंधी और बारिश से प्रखंड के कई गांव में खेतों और खलिहानों में तैयारी के लिए रखा फसल के साथ-साथ कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं फरसा गांव में बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके के कारण छप्पर धराशाई हो गया, जिसके नीचे काम कर रहे 55 वर्षीय श्रीचंद दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी श्रीचंद को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.