आंधी में छत से गिरे मजदूर की अस्पताल में मौत, हंगामा
फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- उत्तर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व तेज आंधी में छत से गिरे मजदूर की शनिवार देर रात उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। संतोष नगर निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर पुत्र ओमप्राकश चूड़ी के एक गोदाम में छटाई का काम करता था। शुक्रवार रात वह छत पर बाथरूम करने के लिए गया था। उसी दौरान तेज आंधी में पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई और सिर में भी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। शनिवार सुबह तबियत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले लाए। रात आठ बजे अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.