आंधी में छत गिरने से जान गंवाने वाले के परिवार से मिले प्रभारी मंत्री
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश में मकान की छत गिरने से 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को गांव पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सरकारी सहायता का भरोसा दिया। गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पूर्व सांसद जुगुल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और डीएम अंजनी कुमार सिंह की मौजूदगी में मृतक की पत्नी और बच्चों को चार लाख रुपये की दैवीय आपदा सहायता, 6500 रुपये गृह अनुदान का डेमो चेक सौंपा। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों को बांटी लाखों की दैवीय आपदा सहायता राशि साथ ही खाद्यान्न किट देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। गांव में मंत्री के पहुंचते ही माहौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.