कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। बरवा रतनपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम आई तेज आंधी में अतरडीहा गांव में एक मकान का छज्जा गिर गया, जिससे एक युवक उसके चपेट में आकर घायल हो गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।शाम करीब साढ़े चार बजे आई तेज आंधी की चपेट में अतरडीहा गांव निवासी बांकेलाल चौहान के पक्के मकान पर बना सिमेंट शीट का छज्जा यकायक भर भराकर गिर गया। उस समय उनके छोटे पुत्र मुरारी घर के सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुटे थे। इस दौरान छज्जा गिरने से उसके चपेट में आकर घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार कराया। मुरारी ने बताया कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांव के लोग भयभीत हो गए थे। घर में रखा सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था, ...